कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा की फिर से हो गई है वापसी जी हैं दोस्तों अब आ चुका है, किस किसको प्यार करूं 2. एक पति के तीन तीन पत्नियां की कहानी तो आप लोग पिछले पार्ट में देखे थे, लेकिन अब तू में कुछ अलग ही होने वाला है। आइए विस्तार से समझते हैं।
निर्देशक: अब्बास–मस्तान
कलाकार: कपिल शर्मा, आयशा खान, सिमरन कौर, एवलीन शर्मा आदि
शैली: कॉमेडी / फैमिली ड्रामा
रिलीज़: 2025
रेटिंग: ⭐⭐⭐⭐☆ (4/5)
परिचय:
किस किस को प्यार करूं की वापसी सफल है? कपिल शर्मा की मूवी जो 2015 में रिलीज़ हुई थी किस किस को प्यार करूं ने भारतीय दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया था। कपिल शर्मा की शानदार एक्टिंग और टिगुनी ज़िम्मेदारी वाले पति का मज़ेदार कॉन्सेप्ट तो लोगों को खूब पसंद आया। यही वजह है कि जब इसका सीक्वल किस किसको प्यार करूं 2 आया तो लोगों में उत्साह साफ-साफ दिखाया गया है। दूसरे भाग में मेकर्स ने कहानी को और ज्यादा बड़ा, और मज़ेदार बनाने की पूरी कोशिश की है। नए किरदार जोड़े गए हैं, कॉमेडी और कन्फ्यूजन को दोगुना कर दिया गया है और कपिल शर्मा का पुराना देसी स्टाइल वाला फ्लेवर भी बरकरर दिखाया है।
कहानी:
अमन (कपिल शर्मा) की पहली फिल्म में तीन पत्नियां और एक गर्लफ्रेंड के बीच फंसा हुआ था। सीक्वल में कहानी वहीं से शुरू होगी यानी आगे बढ़ेगी। अमन अब अपनी तीनों पत्नियां के साथ किस तरह अपनी शादीशुदा जिंदगी जीते हैं। यही देखने में तो मजा आने वाला है।
लेकिन इस बार कहानी में ट्विस्ट है-
अमन का सच सामने आने वाला है
तीनों पत्नियों को धीरे-धीरे शक होने लगता है कि अमन उनसे कुछ छुपा रहा है। अमन की एक गलती पूरी जिंदगी की कॉमेडी में बदल सकती है।
नए किरदार का हुई एंट्री -नई मुसीबतें:
इस बार एक नई दुश्मनी, एक नया ससुराल वाला सेट और एक नए प्यार का एंगल कहानी में घूमता है दोस्त। जो पहले से चल रहे थे, कन्फ्यूजन को अब 4 गुना ज्यादा बढ़ा दिया है।
अमन की प्लानिंग बनती है या हो गई गड़बड़:
अमन हर बार जैसे तैसे अपनी तीनों पत्नियों को एक दूसरे से छुपाता रहता है, लेकिन हर बार उसकी प्लानिंग का पोल खुलते खुलते बच जाता है। फिल्म का असली मज़ा तो इनमें गलतफहमी, झूठ और अचानक बनने वाले हालातों से पैदा होता है। यही तो देखने में दर्शकों को मज़ा आता है।
हंसी का तूफ़ान:
कलाईमैक्स में सभी किरदार एक ही जगह पहुँच जाते हैं। अमन की हर बात खुलने ही वाली होती है, और वहाँ अब्बास मस्ताना की क्लासिक कॉमेडी स्टाइल सबसे ज़्यादा चमका देती है। सभी का ध्यान भटका देती है। कुल मिलाकर कहानी हल्की फुल्की है, दिमाग बंद करके एन्जॉय करने वाली कॉमेडी है। जहाँ कपिल शर्मा हों वहाँ कॉमेडी न हो ऐसी तो बात ही नहीं है।
अभिनय:
कपिल शर्मा।
फिल्म का सबसे मजबूत हिस्सा कपिल शर्मा को ही माना जाता है। उनकी कॉमेडी स्टाइल और टाइमिंग, चेहरे के एक्सप्रेशन और कन्फ्यूजन- पति वाला देसी अंदाज़ फिर से लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है। लगता है कपिल शर्मा अपने नेचुरल अंदाज़ में आ गया है- जहां बिना कोशिश किए भी खुशी निकल जाती है।
लीड एक्ट्रेस:
तीन पत्नियों का किरदार निभा रही एक्ट्रेस कहानी में अलग-अलग रंग लाती रहती है। एक सीधी साधी, एक आधुनिक अवतेज, और एक पारंपरिक संस्कारी। तीनों मिलकर कपिल के चक्कर के साथ एक मज़ेदार कॉमेडी केमिस्ट्री बनाती है।
Direction:
अब्बास मस्ताना का निर्देश सीधा साधा और पूरी तरह परफेक्ट है। कॉमेडी का टेम्पो हमेशा इसका हाई ही रहता है, गलतफहमियों से बनी सिचुएशन को शानदार तरीके से हटा देता है, स्क्रीन प्ले तेजी से आगे बढ़ता है- बोरिंग नहीं लगती। यह फिल्म लॉजिक से ज्यादा हंसी के लिए बनाई गई है, और निर्देशक उसी में सफल रहते हैं।
संगीत और तकनीकी:
कुछ गाने बहुत ही ज्यादा आकर्षण हैं, खास शादी वाले और पार्टी का ट्रैक, ये गाने पर तो यूट्यूब और टिकटॉक पर काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है।
एडिटिंग:
यह फिल्म की एडिटिंग कॉमेडी स्टाइल को ध्यान में रखते हुए की गई है, जबकी कुछ उससे थोड़े और छोटे किए जा सकते थे। चाहे जैसे भी हो एडिटिंग लगभग मस्त ही है।
फिल्म की कमज़ोरियाँ:
कोई फिल्म परफेक्ट नहीं होती, और इसकी कुछ कमियाँ भी होती हैं। कहानी नई नहीं लगती- पिछले हिस्से जैसे ही कुछ समस्या है। कुछ गैंग थोरे लंबे खिंचे हुए लगते हैं। कलाईमैक्स थोड़ा प्रेडिक्टेबल लगता है। लेकिन जैसे भी कहे सब कुछ मिलाकर यह कभी आप फिल्म के मज़ेदार अनुभव को बिल्कुल भी खराब नहीं करती।
निष्कर्ष:
‘किस किसको प्यार करूं 2’ एक कॉमेडी, एंटरटेनिंग और हल्की फुल्की फिल्म है, जिसे थिएटर में देखकर पुरानी देसी स्टाइल की कॉमेडी याद आ जाती है। अगर आप हंसी से भरपूर फिल्म को देखना चाहते हैं तो यहां दिमाग मत लगाइए सिर्फ मज़ा लीजिए और यह फिल्म देखिए। यह फिल्म परिवार के साथ देखने लायक है।
आप परिवार के साथ देखना चाहते हों तो ज़रूर देखिए। कपिल शर्मा के फैन हैं तो यह फिल्म देखना बिल्कुल न भूलें, और खास कॉमेडी देखने वाले भी। फिल्म कैसी लगी ज़रूर बताइए।